इस शख्स ने स्वच्छ भारत के लिए सिक्किम से दिल्ली तक शुरु की पैदल यात्रा

0 31

गोरखपुर —  स्वच्छ भारत मिशन और भ्रूण हत्या की रोकथाम का संदेश लेकर सिक्किम की राजधानी गंगटोक से पैदल यात्रा कर राजधानी दिल्ली जाने के लिए निकले अभिषेक दास गुप्ता का गोरखपुर के पैडलेगंज चौराहे पर लोगों ने स्वागत किया।

Related News
1 of 59

बता दें कि युवा अभिषेक गुप्ता अपने पांच सदस्यीय युवा टीम के साथ गंगटोक से सिलीगुड़ी, बहादुरगंज के रास्ते पैदल चलकर आज गोरखपुर पहुंचे। उनके इस मुहिम को देखकर लोग काफी प्रभावित हुए। गोरखपुर में लोगों ने अभिषेक और साथ में  युवाओं का स्वागत किया और उनका हौसला आफजाई किया। अभिषेक ने बताया कि आज तेरहवां दिन है और आज तेरहवे दिन हम गोरखपुर पहुंचे हैं।

धीरे- धीरे 24 तारीक तक दिल्ली पहुंचने का इरादा है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के अभियान से प्रभावित होकर यात्रा पर निकले हैं। जबतक गांव -गांव स्वच्छ नहीं होगा देश तरक्की नहीं करेगा।इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोेर्ट-गौरव मिश्रा,गोरखपुर

Comments
Loading...