Weather Update: आसमान से बरस रही आग ! यूपी के 70 जिलों में IMD हीटवेव का अलर्ट
Heatwave Alert: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अभी मई का महीना भी शुरू नहीं हुआ और देश के बड़े हिस्से में हालात जून जैसी चिलचिलाती गर्मी वाले हो गए हैं।
कई राज्यों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ऊपर चला गया है, जबकि कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की चेतावनी दी है।
Heatwave Alert: अगले 4 दिन रहेंगे भारी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। इसके विपरीत, बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के रूप में राहत मिली है।
Heatwave Alert: उत्तरप्रदेश के 70 जिलों में अलर्ट जारी
इस बीच, राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 70 ज़िलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं। सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद में आज रातें भी गर्म रहेंगी। वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, कानपुर और आगरा प्रदेश के सबसे गर्म जिले बने हुए हैं। इसके अलावा चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, पीलीभीत, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और शाहजहांपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी है।
Weather Update: लखनऊ में पारा 43 के पार
लखनऊ पिछले 24 घंटों में, शहर के तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 42 से 43 डिग्री के बीच पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और जनजीवन पूरा तरह से प्रभावित हुआ।
रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की बौछारें देखने मिल सकती है। 27 और 28 अप्रैल का बारिश पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मई-जून में और खराब होंगे हालात
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। नतीजतन, यह स्पष्ट है कि अप्रैल के आखिरी हफ़्ते में भी देश के बड़े हिस्से पहले से ही लू जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि अगर गर्मी की गंभीरता इसी स्तर पर बनी रही, तो मई और जून के महीनों में स्थिति और भी ज़्यादा गंभीर हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)