Ghaziabad Fire: लखनऊ के बाद गाजियाबाद में लगी भीषण आग , सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक, सिलेंडरों के धमाकों से सहम इलाका

127

Ghaziabad Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद गुरुवार गाजियाबाद में आग ने जमकर तांडव किया। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे भीषण आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने सैकड़ों झुग्गियों और झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ देखा जा सकता था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल छा गया; लोग अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में इधर-उधर भागते नजर आए।

सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस इलाके में आग लगी, वहां लगभग 500 झुग्गियां थीं। आग लगने के बाद गैस सिलेंडरों में लगातार धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। लोग अपने घरों से जरूरी सामान और गैस सिलेंडर लेकर बाहर भागते दिखे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरा इलाका धुएं और आग की घनी चादर में लिपट गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद से 20 से ज्यादा बच्चे गायब हैं, उनकी तलाश जारी है।

दमकल की 22 गड़ियों ने संभाला मोर्चा, आस-पास के घरों को कराया गया खाली

सूचना मिलते ही, 22 दमकल गाड़ियां (फायर टेंडर) मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने नोएडा से भी अतिरिक्त पांच दमकल गाड़ियां बुलाईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, और किसी भी बड़ी जनहानि को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली कराया जा रहा है।

Related News
1 of 932

500 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक यह पुष्टि हो चुकी है कि आग की चपेट में आकर 500 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। जिस जगह यह त्रासदी हुई, वह कबाड़ इकट्ठा करने और छांटने का एक केंद्र था, और वहां काम करने वाले लोगों ने परिसर के भीतर ही रहने के लिए ये झुग्गियां बना रखी थीं।

फिलहाल, किसी भी तरह की जनहानि (हताहतों) की कोई खबर नहीं है जो कि एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है; यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की कोई सूचना मिलती है, तो तत्काल एक सर्वेक्षण किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं, और स्थिति को काबू में करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...