बीच चौराहे पर पलटी डग्गामार बस,दर्जन भर घायल

0 26

मथुरा — जिले के थाना कोतवाली इलाके के भूतेश्वर चोराहे के पास तेज गति से आती एक डग्गेमार बस चालक के नशे में घुत होने के कारण डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इस हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया ।इस हादसे मे 1 दर्जन लोग घायल हो गये है। आननफानन में घायलो को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया ।

आपको बता दें महानगर के सबसे व्यस्ततम चोराहे पर डग्गेमार बस के पलट जाने से यातायात पुलिस एव परिवहन विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है ।यातायात पुलिस औऱ परिवहन विभाग की मिली भगत से डग्गेमार वाहन महानगर की सड़कों पर दौड़ते देखे जा सकते है। अवैध वसूली के चलते डग्गेमार वाहनों पर अंकुश नही लग रहा ।

Related News
1 of 1,457

वही इस बस हादसे के बाद वहां पर हंगामा और जमकर मारपीट हो गई।हैरान करने वाली बात ये है कि यह सब  पुलिस के सामने होता रहा लेकिन वाह रे मथुरा पुलिस आँख बंद कर तमाशा देखती रही। और जब मीडिया कर्मी ने एक घायल को अस्पताल में भर्ती करने की बात कही तो पुलिस कर्मी अपना आपा खो बैठे और मीडियाकर्मी से हि भिड़ गए और घायल को अस्पताल पहुचाने की जगह मीडिया कर्मियों से बहस करते नजर आए ।

रिपोेर्ट-सुरेश सैनी,मथुरा

 

Comments
Loading...