‘मोदी व योगी बनवाएंगे राम मंदिर’- महंत नृत्य गोपाल दास

0 20

बहराइच– राम मंदिर व बाबरी मस्जिद का मसला भले ही सुप्रीमकोर्ट में विचाराधीन है ।लेकिन इस मामले पर बयानबाजी लगातार जारी है।

Related News
1 of 1,457

इसी कड़ी में जिले में हो रही भागवत कथा में शामिल होने आये रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुये मोदी और योगी राज में ही जल्द से मंदिर बनने का दावा करते हुये कहा कि जनता ने इन्हें मंदिर निर्माण के लिये बहुमत दिया है और छह माह में ही इसकी शुरुआत होने वाली है ।

रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास आज पयागपुर इलाके में हो रही भागवत कथा में बतौर अथिति शामिल होने के लिए आये थे । इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि देश की जनता ने मोदी व योगी को राममंदिर निर्माण के लिए ही पूर्ण बहुमत दिया है और इनके नेतृत्व में राममंदिर निर्माण शुरू हो जायेगा । पांच से छह माह में ही मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा ।

रिपोर्ट- अमरेंद्र पाठक ,बहराइच

Comments
Loading...