इस छात्र पर है आतंकी होने का शक, प्रतिबंधित हथियारों के साथ विडियो वायरल

0 17

अलीगढ़–अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर कश्मीरी छात्र मनान वाणी के आतंकी संगठन में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि सोशल मीडिया पर छात्र का प्रतिबंधित हथियारों के साथ एक  वीडियो वायरल होने पर जिला और अमुवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी के साथ स्थानीय जांच एजेंसियां और अमुवि प्रशासन की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के हबीब छात्रावास में कमरे की तलाशी लेकर कमरा सील कर दिया गया। बताया जा रहा कि संदिग्ध छात्र 2 जनवरी तक छात्रावास में उपस्थित था।

संदिग्ध छात्र मनान वाणी कश्मीर के जनपद कुपवाड़ा के लोलाब का रहने वाला है जो अमुवि से जियोलॉजी में पीएचडी कर रहा है।मामला संज्ञान में आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र को निलम्बित कर दिया है जबकि सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

रिपोर्ट-पंकज शर्मा

Comments
Loading...