कन्नौज से लोकसभा चुनाव में दांव लगाने की तैयारी में अखिलेश!

0 19

न्यूज़ डेस्क– इस बार लोकसभा चुनाव के लिए एसपी ने सबसे पहले तैयारी शुरू कर दी है। बाकायदा फॉर्म के जरिए आवेदन मांगे जा रहे हैं और छंटनी के बाद ‘योग्य’ उम्मीदवारों की तलाश शुरू होगी। पर लोकसभा चुनाव के लिए परिवार के सदस्यों के लिए ‘सेफ’ सीट पर भी मंथन शुरू हो गया है।

Related News
1 of 653

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव में दांव आजमा सकते हैं। वह पहले ही यह संकेत दे चुके हैं उनके परिवार से डिंपल यादव चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी के अंदर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के लोकसभा चुनाव की जिताऊ सीटों पर चर्चा के लिए सपा ने आठ जनवरी को बैठक भी बुलाई है। इसमें कुछ सीटों पर नाम फाइनल भी किए जा सकते हैं। अखिलेश यादव कन्नौज सीट को लेकर खुद पड़ताल कर रहे हैं। कन्नौज उनकी कर्मभूमि रही है और उन्होंने अपनी सरकार में कन्नौज का खास ख्याल भी रखा। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव यहां से सांसद हैं। 

बता दें कि कन्नौज में पिछला लोकसभा चुनाव कांटे का रहा था। डिंपल यादव और बीजेपी के सुब्रत पाठक के बीच केवल 19 हजार वोट का अंतर था। 2009 के लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के राज बब्बर ने डिंपल को हरा दिया था। यह डिंपल का पहला चुनाव था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से वह खुद यहां से लड़ने के मूड में हैं।

Comments
Loading...