चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार,जेल में ही मनाएंगे नया साल

0 152

न्यूज़ डेस्क– बिहार के चारा घोटाला में शनिवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाया। इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 15 आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं, 7 को बरी कर दिया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, ध्रुव भगत और विद्या सागर शामिल हैं।

Related News
1 of 1,190

इससे पहले, रांची पुलिस ने होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के आसपास सिक्युरिटी सख्त कर दी गई। बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। इलाके में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फैसला आने के बाद लालू को रिमांड पर ले लिया गया। लालू यादव कोर्ट से सीधे रांची जेल जायेगे और  3 जनवरी तक जेल में ही रहेंगे। गौरतलब है कि 3 जनवरी को ही सजा का भी ऐलान किया जाएगा। 

Comments
Loading...