शरजील का बयान कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाकःअमित शाह

0 19

न्यूज डेस्क — भाजपा के दिग्गज नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के बारे में कथित विवादास्पद बयान देने वाले शरजील इमाम के बारे में कहा है कि उसने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बयान दिया है, साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है।

गृहमंत्री ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सीएए पर भ्रम फैला रही है, विरोध कर रही है, लोगों को दंगे के लिए उकसा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस देश के मुसलमान भाइयों को (विपक्षी दल) उकसा रहे हैं कि आपकी नागरिकता चली जाएगी।

गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा बताएं कि आप कानून की कौन सी धारा पढ़ रहे हैं जिससे इस देश के मुसलमानों की नागरिकता जाएगी? ये भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं।

Related News
1 of 654

उन्होंने सीएए के विरोध में शरजील इमाम के कथित भड़काऊ भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि अब शरजील का बयान देखिए। वह कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बोले कि चिकन नेक को काट दो, असम भारत से कट जाएगा। 7 पुश्तें लग जाएंगी तब भी असम, भारत से ऐसे नहीं कटेगा।

दिल्ली के शाहीनबाग में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से जुड़े इमाम का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर असम को भारत से अलग करने का बयान दे रहा है। इसके बाद उसके खिलाफ कई राज्यों की पुलिस ने मामले दर्ज किए और उसे मंगलवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया।

शाह ने कहा कि ये पाकिस्तानी नहीं हैं, हमारे भाई-बंधु हैं, जो उस समय की आपाधापी में यहां नहीं आ पाए थे। अब आ गए हैं, ये प्रताड़ित हैं, दुखी हैं। आप इनको नागरिकता देने से मना कर रहे हैं, क्योंकि आपको वोट बैंक की राजनीति करनी है। शाह ने कहा कि जेएनयू में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगे। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या भारतमाता के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को जेल में नहीं डाला जाना चाहिए?

Comments
Loading...