रुपयों के लालच में अपनों ने किया था मासूम का अपहरण

0 150

अम्बेडकरनगर — अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर कसदहा में पढ़ने वाले एक मासूम को उसके अपने ही चंद रुपये के लालच में अपहरण कर लिया था. जब परिजनों की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर पुलिस जब छान बीन शुरू किया तो अपहरण कर्ता दूसरे ही दिन बच्चे को नसीरपुर के पास एक दुकान पर छोड़कर फरार हो गया था.

दरअसल मामला विगत 18 दिसम्बर 2019 का है जब दिन में लगभग 12 बजे मासूम अभी उम्र लगभग 5 वर्ष का स्कूल से घर लौट रहा था तो उसी समय उसका अपहरण कर लिया गया था. बच्चा समय से नही पहुँचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और काफी खोज बीन के बाद भी जब बच्चे का पता नही चला तब बच्चे के परिजनों ने बसखारी थाने में बच्चे की अपहरण की लिखित तहरीर दी.

Related News
1 of 838

वहीं परिजनी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की तो पता चला कि उसके अपने ही दूर के करीबी तीन लड़को ने रुपये के लालच में अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिया था.पुलिस की माने तो बच्चे का पिता कुछ कीमती जमीन बेची थी और उसे अच्छी खासी रकम मिलनी थी उन्ही रुपयों के लालच में उसके अपने ही बच्चे का अपहरण कर लिया लेकिन सफलता नही मिली और अभियुक्त गिरफ्तार होकर जरूर सलाखों के पीछे पहुच गए.

अपहरण में प्रयुक्त बाइक के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जबकि अभी भी दो अभियुक्त फरार चल रहे है और पुलिस पकड़ से दूर है.पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन दोनों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगकर)

Comments
Loading...