मिर्जापुर के पूर्व IAS राजेन्द्र पैंसियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0 16

मिर्जापुर — पूर्व में ट्रेनिंग के लिए तैनात रहे IAS राजेंद्र पैंसियां के खिलाफ कटरा थाने में भूमि विवाद में विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर लिया गया है । इसकी पुष्टि कटरा कोतवाली ने की है ।

बता दें कि मामला बाबा को मंडई क्षेत्र का है ।यहां वादी चमेला देवी ने भाजपा के एक पूर्व अध्यक्ष के भाई एवं उक्त IAS पर उसकी जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया था । इस मामले में बताया गया है कि कटरा कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी सहित महिला दरोगा को समेत 6 लोगों के खिलाफ न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश 13 दिसम्बर को दिया, जिसे पंजीकृत कर लिया गया ।

Related News
1 of 1,457

   उल्लेखनीय है कि उक्त अधिकारी की पत्नी भी विंध्याचल के सिध्दपीठ में डूब कर मर गयी थी जो उन दिनों खूब चर्चित मामला था, जिसे स्वाभाविक डूब की घटना उन दिनों तैनात बड़े अधिकारियों ने बताई थी । उस घटना का आए दिन अब भी जिक्र होता रहता था ।

रिपोर्ट- राजन गुप्ता,मिर्जापुर

 

Comments
Loading...