दो दिवसीय दौरे पर 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

0 23

लखनऊ–उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय लखनऊ दौरा पर 6 दिसम्बर को रहीं हैं।

Related News
1 of 975

इस दौरान महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी। साथ ही साथ 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों का भी जायजा लेंगी। जारी प्रेस नोट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे सूबे में भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी लगातार नुक्कड़ सभाओं, ज्ञापनों और धरना प्रदर्शन के जरिये भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आवाम को गोलबंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी अब तक की हुई तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...