पीएफ घोटालाः बिजली कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार आज से

प्रदेश भर में अभियंता व कर्मचारी 18 व 19 नवंबर को उपस्थिति दर्ज कराएंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे

0 157

लखनऊ — पीएफ घोटाले के विरोध में आज से बिजली अभियंता और कर्मचारी दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रदेश भर में अभियंता व कर्मचारी 18 व 19 नवंबर को उपस्थिति दर्ज कराएंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे।

Related News
1 of 1,109

वहीं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने घोटाले की जांच पर असंतोष जताते हुए योगी सरकार से फिर इस मामले में पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन व अन्य आईएएस अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सरकार की घोषणा के 15 दिन बाद भी सीबीआई जांच शुरू न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है।

उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार के दौरान लखनऊ में अभियंता एवं कर्मचारी सुबह 11 बजे शक्ति भवन पर जुटेंगे। आंदोलन के दौरान बिजली का ग्रिड फेल न हो इसलिए बड़े उत्पादन गृहों, 400 केवी विद्युत उपकेंद्रों व सिस्टम ऑपरेशन की शिफ्ट में कार्य करने वाले कर्मचारी व अभियंता कार्य बहिष्कार में सम्मिलित नहीं होंगे। जबकि विद्युत वितरण उपकेंद्रों सहित पारेषण, वितरण व उत्पादन के अन्य सभी कर्मचारी व अभियंता पूरी तरह कार्य बहिष्कार करेंगे।

Comments
Loading...