चाकू की नोक से उकेरी अद्भुत आकृतियां,देखने वालों का लगा तांता

आर्टिस्ट ने अपनी इस कला के जरिये वहाँ स्थित सभी राहगीरों का जीता दिल

0 37

कानपुर — उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पार्क के पास उस वक्त अचानक भारी भीड़ जुट गई जब एक आर्टिस्ट चाकू की नोक पर विदेशी दृश्य चित्रण दिखाने लगा। आर्टिस्ट अपनी इस कला के जरिये वहाँ स्थित सभी राहगीरों का दिल जीत लिया और सभी ने उसकी इस कला की काफी प्रशंसा की।

बता दें की पनकी गंगागंज कानपुर के रहने वाले आर्टिस्ट मोहित सिंह ने अपनी चाकू तकनीक पेंटिंग का डेमो दिया।दरअसल मोहित ने चाकू तकनीक का ज्ञान अपने कला गुरु प्रोफेसर अभय द्विवेदी जी से लिया है ।मोहित सिंह की कलाकारी को देखने के लिए किदवई नगर के संजय वन पार्क में बड़ी मात्रा में भीड़ जमा हुई और इस दौरान कई लोगों ने मोहित से चाकू द्वारा पेंटिंग करना भी सीखा।

Related News
1 of 34

आपको बता दे की इनमें से कुछ लोगों ने चाकू से बनी हुई पेंटिंग पहली बार देखी और उनको बड़ा आनंद आया।आर्टिस्ट मोहित का कहना है कि सभी लोग पेंटिंग सीखें और मुझसे भी बेहतर तरह से पेंटिंग करें। बुजुर्ग और बच्चों को यह टेक्निक देखकर काफी प्रसन्नता हुई। दरअसल अपनी चाकू पेंटिंग की कला रोड पर दिखाई। यहीं नहीं मोहित सिंह ने अपनी इस कला के जरिए गिनीज बुक वार्ड रिकॉर्ड में भी भाग ले चुके है।

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा,कानपुर)

Comments
Loading...