बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाजार जा रही दो बहनों को रौंदा,मौत

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

0 21

बहराइच — बरदहा कला ग्राम की रहने वाली दो बहनें दीपावली त्योहार के लिए खरीदारी करने साइकिल से बरदहा बाजार जा रही थी। रास्ते में बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने इन्हें रौंद दिया। जब तक इलाज के लिए इन्हें अस्पताल ले जाया जाता, दोनों की मौके अर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदाहा कला की शीला सिंह (25) पुत्री कोयली सिंह अपनी छोटी बहन कोमल सिंह (19) के साथ साइकिल से बरदहा बाजार जा रही थीं। जैसे ही साइकिल बरदहा मोड़ के निकट पहुंची, बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर दोनों बहनों को राैंद दिया।आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोक कर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर ही दोनों बहनों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच मार्ग जाम कर दिया।

Related News
1 of 162

मौके पर पहुंचे एसडीएम नानपारा रामआसरे वर्मा व सीओ महसी शंकर प्रसाद से ग्रामीणों ने मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।एसओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...