10 वर्षीय चचेरी बहन का किया था रेप,कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

लगातार सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 22 दिन में ही दी आजीवन कारावास की सजा

0 138

औरैया –उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दस वर्षीय चचेरी बहन के दुष्कर्मी को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दरअसल एसपी सुनीति के निर्देशन पर पुलिस के जांच अधिकारी ने 14 दिनो में ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी । जिसके बाद लगातार सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 22 दिन में ही आरोपी को सजा सुनाई।

Related News
1 of 902

बता दें कि त्वरित न्याय का प्रदेश में यह दूसरा फैसला है। पहला भी औरैया न्यायालय से हुआ था जिसमें मासूम से दुष्कर्मी को 29 दिनों के अंदर सजा सुनाई गई थी।दरअसल दिबियापुर थाना क्षेत्र में 9 सितंबर 2019 को एक गांव में दुष्कर्मी ने चचेरी बहन के साथ अमानवीय और घृणित घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जमानत पर छुट्टा घूम रहा था।

(रिपोर्ट-दीपू गुप्ता,औरैया)

Comments
Loading...