निकाय चुनाव ; मायावती , सतीश मिश्र और राजभर ने नहीं डाला वोट

0 45

लखनऊ — लोकसभा और विधान सभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद निकाय चुनाव के जरिए अपना भविष्य तलाश रही बीएसपी की प्रमुख मायावती ने खुद वोट नहीं डाला। वह मतदान वाले दिन बेंगलुरु में थीं। यहां वह 3 राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल की रैली को संबोधित कर रही थीं।

Related News
1 of 1,458

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने भी वोट नहीं डाला। मायावती और सतीश चंद्र मिश्र का नाम लखनऊ की वोटर लिस्ट में है। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर का कहना है कि वह आज ही लखनऊ पहुंचे थे, लेकिन लेट हो जाने के कारण वोट नहीं डाल पाए। बसपा सुप्रीमो की भी पहले से रैली तय होने के कारण वह लखनऊ नहीं आ सकीं। 

Comments
Loading...