एटा में बच्चा चोरों का आतंक, दहशत में लोग

0 37

एटा–उत्तर प्रदेश में आजकल बच्चा चोर गैंग की भारी दहशत लोगों में देखी जा रही है। आये दिन प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से बच्चों की चोरी की तस्वीरें लगातार आ रही है। ऐसी ही तस्वीर आज जनपद एटा में भी सामने आई है। 

ये पूरा मामला जनपद एटा के थाना अलीगंज के मोहल्ला काजी मन्दिर के पास का है। जहा कस्बा अलीगंज में दिनदहाड़े एक वर्षीय बच्चे को 2 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा अगवा करने की कोशिश की गई इससे इलाके में हड़कंप मच गया। वही इस बच्चा चोरी को स्थानोय लोगों ने देख पीछा करते हुए शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश बच्चे को छोड़कर फरार हो गए और सूचना पर पहुची पुलिस ने इन अज्ञात बच्चा चोर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Related News
1 of 1,457

वही लोगो ने बताया कि थाना अलीगंज के मोहल्ला काजी में रहने वाले राजकुमार की 5 साल की बेटी तनिष्का अपने एक वर्षीय मासूम भाई आदर्श को अपनी गोदी में लेकर घर के पास स्थित बने गमादेवी मंदिर के पास खेल रही थी तभी बाइक सवार दो युवकों ने आदर्श को थैले में डालने का प्रयास किया। भाई को थैले में डालता देख मासूम बच्चे की बहिन तनिष्का चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए उन दोनो बाइक सवार बच्चा चोरों का पीछा करते हुए दौड़ पड़े और लोगों की भीड़ को अपनी ओर आते देख दोनों बाइक सवार बदमाश बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। वही स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों बाइक सवार बदमाश चेहरे को नकाब से ढके हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मौके पर मौजूद लोगो व उसकी बहिन ने बताया कि बदमाशों के पास थैले में 2 से 3 और वच्चे थे, क्योंकि उस थैले में से 2 बच्चो के हाथ चमकते दिख रहे थे। वही आपको बता दें कि जनपद में एक सप्ताह के भीतर यह पाँचवी घटना है। इसको लेकर लोगों में खौफ ब्याप्त है। वही पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों की तलाश की जा रही है जिस जगह से बच्चा अगवा करने की कोशिश की गई वहीं पास में ही प्राइमरी स्कूल भी है। घटना की सूचना मिलते ही मासूम के परिजन अपने-अपने बच्चों को स्कूल लेने पहुंच गए और अपने बच्चो को सुरक्षित रखने की बात कह रहे है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...