चलती कार में अचानक धधकने लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

0 16

बहराइच–नाजिरपुरा निवासी एक युवक बहराइच-सीतापुर हाईवे पर आ रहा था। उत्तमनगर चौैराहे के पास अचानक कार से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते इंजन में आग लग गई। जिसके बाद पूरी कार जलने लगी। 

Related News
1 of 1,457

कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी सैेयद शबीहुल हसन अपनी कार संख्या यूपी 40 डब्ल्यू 4446 से  रात 10 बजे के करीब बहराइच-सीतापुर मार्ग पर गए हुए थे। रात को वह वापस लौट रहे थे। तभी कोतवाली देहात क्षेत्र के बहराइच-सीतापुर मार्ग पर उत्तमनगर चौराहे के पास गाड़ी के इंजन में धुंआ निकलने लगा। उन्होंने कार को सड़क के किनारे खड़ा किया।

इसी बीच देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। चालक ने किसी तरह दूर भागकर अपनी जान बचाई। फोन कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। उसका कहना है कि गाड़ी में कागजात के साथ कुछ पैसे भी रखे हुए थे, जो जल गए। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...