यूपी पुलिस की दादागिरी, बस ड्राइवर पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल

0 23

जौनपुर– ज़िले में खाकी बेलगाम हो गई है। जिसे चाहे जहां चाहे लात-घूंसों से पीटती है । बरसठी पुलिस ने भी यही किया। एक बस चालक ने जगह न मिलने पर पास नहीं दिया तो पीछे से आ रहे दरोगा ने उसे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया ।

Related News
1 of 1,457

बरसठी पुलिस की दादागिरी जौनपुर जिले में देखने को मिल रही है। यहां पुलिस ने बस ड्राइवर को सरेराह जमकर पीटा। बस ड्राइवर का आरोप है कि जगह ना मिल पाने के कारण वह दरोगा की गाड़ी को पास नही दे पाया जिससे नाराज दरोगा ने मियाचक बाजार में बस को रोककर ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। वही दरोगा की हरकत मोबाइल में कैद हो गई और अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Comments
Loading...