तीन मासूमों के साथ मां ने नहर में लगाई छलांग, 1 की मौत

0 18

एटा–उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न और शोषण रुकने का नाम नही ले रहा है जहा उन्नाव एक्सीडेंट काण्ड को लेकर यूपी पुलिस की किरकिरी हो रही है। वही एटा पुलिस का एक दरोगा गोताखोरों की सहायता से नहर से 3 जानें बचाकर भगवान बन गया। 

Related News
1 of 1,457

एटा के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नगला डूंडा गाँव मे अवैध संबंधों के चलते एक पति अपनी बीबी, बच्चों की पिटाई और गृह क्लेश से आजिज आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चो 8 वर्षीय किंजल बेटी, 5 वर्षीय बेटा अंकित और 6 वर्षीय बेटी रचना को पेट से बांधकर आत्म हत्या करने के चलते हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर से महज 20 मीटर दूरी पर स्थित जावड़ा पुलिस चौकी पर मौजूद चौकी प्रभारी यतेन्द्र तेवतिया ने नहर में किसी के गिरने की आवाज सुनकर तत्काल तत्परता दिखाते हुए 2 गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चो सहित महिला को नहर से बाहर निकाल लिया और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

वही पुलिस महिला से आत्म हत्या के करने के बारे में पूछताछ कर रही है। पीड़िता महिला ने आरोपी पति सहित सास,ससुर,जेठ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस अब पति सहित सभी उत्पीड़नकर्ताओं पर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)

Comments
Loading...