पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के भाई ने इंजीनियर का किया अपहरण,मुकदमा दर्ज

0 21

बलिया — पूर्व मंत्री व बसपा नेता अम्बिका चौधरी के भाई सतीश उर्फ नागा चौधरी ने असलहे के बल पर इंजीनियर का एयर कंडीशन होटल से अपहरण कर लिया।

Related News
1 of 1,457

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए सतीश चौधरी और उसके बेटे सौरभ चौधरी पर बलिया सदर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सौरभ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है । सतीश चौधरी पर इससे पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने और जान से मारने कि धमकी का मुकदमा दर्ज है।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)

Comments
Loading...