शुरू होते ही स्थगित हुआ यूपी विधानसभा सत्र, सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

0 16

लखनऊ–उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज पहला दिन था। इस दौरान सूबे में महंगाई, अपराध और आजम खान के खिलाफ जांच को लेकर समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Related News
1 of 1,457

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही भाजपा विधायक दिवंगत जगन प्रसाद गर्ग को श्रद्धांजलि देने के बाद गुरुवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। गर्ग का निधन दस अप्रैल को हुआ था। सदन की बैठक शुरू होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा उत्तर से विधायक गर्ग के निधन पर शोक प्रकट किया। योगी ने कहा कि गर्ग विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहे। उनके निधन से पार्टी और सदन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, बसपा नेता लालजी वर्मा और अन्य सदस्यों ने भी अपने शोक संदेश पढे। फिर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सदन में कुछ पल का मौन रखा गया।

इसके बाद अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सपा के विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों ने विधान भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दिया। लाल टोपी पहने सपा सदस्यों ने भाजपा को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर घेरा। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की हत्याएं और संभल में पुलिसकर्मियों पर हमला भाजपा सरकार के भारी भरकम वायदों की पोल खोलने के लिए काफी है। सपा सदस्यों ने नारेबाजी भी की।

Comments
Loading...