योगीराज में काला बुधवार, संभल में सिपाहियों को भूनकर कैदी फरार

0 22

संभल — यूपी मे क़ानून व्यवस्था पर सवाल खडे हो गए है। संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र में बुधवार की शाम कैदियों से भरी पुलिस की गाड़ी पर हथियारबंद बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायारिंग करते हुए तीन कैदियों को छुड़ाकर फरार हो गए।

Related News
1 of 810

इस दौरान गोली लगने से दो सिपाही मौत हो गई। सरेराह हुई वारदात के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई हैं। 

Comments
Loading...