काशी में बीजेपी वर्कर्स से बोले पीएम मोदी-‘महत्वपूर्ण है 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था’

0 13

वाराणसी–पीएम पद की दोबारा शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी में हैं। शनिवार सुबह काशी पहुंचते ही उन्होंने एयरपोर्ट पर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 18 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। 

Related News
1 of 1,457

इसके बाद उन्होंने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की और फिर पीएम मोदी ने बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का भी आगाज किया। इस दौरान पीएम के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे। इस दौरान वह यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। पीएम ने कहा, हर तरफ बजट की चर्चा हो रही है। चारों तरफ 5 ट्रिलियन के बारे में चर्चा है। देशहित में यह जरूरी है कि आप बजट के इस हिस्से को ( 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था) समझिए और लोगों को इसके बारे में बताइए। कुछ लोग हमारे इरादों पर शक कर रहे हैं।

Comments
Loading...