रविवार को ‘भगवा’ रंग में रंगेगी टीम इंडिया,नई जर्सी में नजर आए खिलाड़ी

0 32

स्पोर्ट्स डेस्क — आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में टीम इंडिया कुछ मैचों में नीले रंग के बजाय नीले-ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर उतरेगी है। भारतीय टीम रविवार 30 जून को मेजबान इंग्लैंड भिडेगी।

इस मुकाबले में कोहली की टीम इसी जर्सी में नजर आएगी। टीम इंडिया की नई जर्सी के बारे में काफी समय से खबरें आ रही थीं और बीसीसीआई ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए इसकी पुष्टि कर दी। 

Related News
1 of 324

दरअसल टीम इंडिया और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग नीला है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के ‘होम और अवे’ मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है। 

हालांकि टीम इंडिया की नई जर्सी का रंग भगवा होने को लेकर काफी विवाद भी हुआ है। भारत में कई राजनीतिक दलों ने इस मामले में बीसीसीआई को घेरा. उनका कहना था कि बीसीसीआई ने यह रंग केंद्र सरकार को खुश करने के लिए चुना। वहीं आईसीसी ने इन आरोपों पर कहा कि कलर कॉम्बिनेशन उनकी तरफ से बीसीसीआई को भेजा गया था और उन्हें वहीं कॉम्बिनेशन चुना जो उन्‍हें ठीक लगा। 

उल्लेखनीय है कि यह मुकाबला रविवार को बर्मिंगम के ऐजबेस्टन ग्राउंड में खेला जाएगा। जहां भारत सेमीफाइनल से सिर्फ एक जीत दूर है तो वहीं इंग्लिश टीम 7 मैचों में 3 हार के बाद संघर्ष कर रही है। सेमीफाइनल में अगर पहुंचना है तो उसे हर मैच जीतने होंगे।

Comments
Loading...