रायबरेली: नीम के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

0 18

रायबरेली — यूपी के रायबरेली जिले में प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ से लटके मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Related News
1 of 1,458

दरअसल मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव का है।ग्रामीणों की माने तो विमलेश पुत्र रामेश्वर (18) व आरती (18) पुत्री महिपाल रावत का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन आरती के पिता की गांव में शादी करने की मंशा नहीं थी। जिससे दोनों ने ये कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रथमदृष्टया इसे प्रेम प्रसंग ही माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विमलेश व आरती गुरुवार रात से ही गायब थे। उन्हें गांव में इधर-उधर खोजने का प्रयास भी किया गया पर कोई पता नहीं चला।सुबह दोनो के शव नीम के पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना गांव वालो ने पुलिस को दी ।वहीं परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

Comments
Loading...