गृह विभाग ने जेलर व डिप्टी जेलर को किया बर्खास्त,ये थी बड़ी वजह

0 141

लखनऊ — यूपी की योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाई करते हुए शुक्रवार को एक जेलर व एक डिप्टी जेलर को बर्खास्त कर दिया है।

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि बाहुबली मुन्ना बजरंगी की हत्या के वक्त बागपत जेल के जेलर रहे उदय प्रताप सिंह को जांच के बाद बर्खास्त किया गया है।इसके अलावा मुजफ्फरनगर जेल में स्टिंग मामले में दोषी पाए जाने पर डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

गौरतलब है कि जुलाई 2018 में कुख्यात अपराधी सुनील राठी ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर यूपी के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।साथ ही डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।योगी सरकार की इस बड़ी कार्यवाई के बाद अब उन अफसरो की बारी है जो जेल के अंदर अपराधियों को सारी सुविधाएं मुहैया करवाते है।

Comments
Loading...