हैवान पति ने चबा डाली पत्नी की नाक, ये थी वजह…

0 14

बहराइच–रेवली गांव में एक पत्नी की और पति को शराब छोड़ने को कहना भारी पड़ गया पत्नी के उलाहने से नाराज शराबी पति ने पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर उसके बाद उसकी नाक चबा डाली। 

Related News
1 of 810

चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है । कोतवाली देहात के रेवली गांव के रहने वाले आज्ञाराम शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। नशे को लेकर विवाद होने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी राधिका की जमकर पिटाई की और फिर पत्नी की नाक को दांत से काटकर अलग कर डाला। खून से लथपथ पत्नी राधिका को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खून से तरबतर नाक कटी अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका पति आज्ञाराम अक्सर शराब पीकर घर आता है । आज उसने पति को शराब पीने से मना किया जिसके बाद उसने  पिटाई करने के बाद उसकी नाक चबा ली। पत्नी की नाक काटने के बाद घटना आरोपी पति फरार चल रहा है। 

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. आरपी सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। डॉ. ने बताया कि महिला की नाक को बुरी तरह चबाया गया है। स्थित क्रिटिकल बनी हुई है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...