मेरठ में किसान की गोली मारकर हत्या

0 14

मेरठ — यूपी के मेरठ में 47 वर्षीय एक किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है ।

Related News
1 of 812

दरअसल फलावदा थाना इलाके के गांव चंदौड़ी में किसान अपने पुत्र के साथ अपने खेत में काम करने गया था, बताया जाता है कि वहां घात लगाए बदमाशो ने किसान और उसके पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे किसान की मौत हो गई , जब उसका पुत्र जान बचाकर  भागने में कामयाब रहा । मृतक का नाम बिल्लू है । बिल्लू का पुत्र वहां से भागने में कामयाब रहा , पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस मौके पर पहुंची  बिल्लू का शव पीएम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है । हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है, बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस हत्या का कारण पुरानी रंजिश बता रही है । एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि रंजिश के चलते चंदौडी गांव के किसान बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ,मामले की जांच कराकर सही कार्रवाई की जाएगी और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...