सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 14 साल का आरोपी गिरफ्तार

0 14

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में नबालिग बच्चियों से यौन उत्पीड़न का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना कमालगंज का है। कस्बा क्षेत्र की रहने वाली 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 14 वर्षीय किशोर ने अपने घर की छत पर बने कमरे में दुष्कर्म किया।

Related News
1 of 810

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची घर से गायब थी और परिजन उसको चारो तरफ खोज रहे थे।लेकिन उसका कही भी पता नही चल सका।शाम के समय वह पड़ोस के घर से रोती हुई बाहर निकली । परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी।बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला किशोर पहले भी दुष्कर्म कर चुका था।उसने धमकी दी थी कि यदि परिजनों को बताया तो जान से मार देंगे।परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने भी तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...