हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 22 घायल

0 13

हाथरस–यूपी के हाथरस में NH-93 पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार तीन वाहन की आपस में जबर्दस्त भिंडत हो गई। तीनो वाहनों की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

Related News
1 of 1,457

दुर्घटना में लगभग 22 लोग गंभीर घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ से डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हलात को नाजुक देखते हुये अलीगढ मेडिकल भेज दिया। घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गाँव केवल गढी के पास कट्टी के पशु लेकर जा रही मैक्स गाड़ी और ऑटो से भिड़ गई। तभी आगरा की तरफ से आ रही रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में दूसरे वाहन से टकरा गई और भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी और घायलों को अस्पताल भेजा। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...