लखनऊ के इन 10 प्रमुख मार्गों पर ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’

0 17

लखनऊ–एसएसपी लखनऊ श्री कलानिधि ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए सराहनीय पहल शुरू की है।बिना हेल्मेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस आज से सख्त अभियान चला रही है।

सोमवार को प्रातः 8 बजे से निम्नलिखित मार्गों पर “नो हेलमेट नो इन्ट्री, पे फाइन दैन एंट्री” स्कीम के तहत प्रतिबन्ध लागू रहेगा।

ये प्रतिबन्ध सभी दो पहिया वाहनों पर लागू रहेगें। वाहन चालकों के पास ये विकल्प होगा कि या तो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने का जुर्माना 500/- रुपये फाइन जमा कर गन्तव्य को जा सकेंगे या फिर घूमकर अन्य मार्गों से हजरतगंज की ओर जाये। यह प्रतिबन्ध सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को रोकने के लिए जनहित में लगाये जा रहे है। 

ये हैं दस प्रमुख मार्गः

1- बालू अड्डा से चिड़िया घर की ओर

2- जियामऊ कट से डीजीपी आफिस की ओर

Related News
1 of 1,457

3- गोल्फ चैराह से हजरतगंज की ओर

4- बन्दरियाबाग से हजरतगंज की ओर 

5- रायल होटल चैराहा से हजरतगंज की ओर

6- मेफेयर से हजरतगंज की ओर

7- नवल किशोर रोड से हजरतगंज की  ओर

8- हनुमान मन्दिर से हनुमान सेतु की ओर

9- अहिमामऊ से अर्जुनगंज की ओर

10- करियप्पा से लालबत्ती की ओर

Comments
Loading...