गोरखपुर में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या,पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

0 29

गोरखपुर — उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Related News
1 of 1,457

वहीं परिजनों ने पड़ोसी युवक पर रेप के बाद हत्या आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि मामला सीएम सिटी गोरखपुर जिले के देहात सर्किल के सिकरीगंज थाना का है। यहां 7 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोस के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची का गला दबाकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाई कर रही है।

वहीं एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि पड़ोस के रहने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक पर आरोप है कि उसने घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया है। साथ ही शोर मचाये जाने पर बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था।

Comments
Loading...