अलीगढ़ में दबंगों ने महिला बीडीसी को किया आग के हवाले

0 14

अलीगढ़ — उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.यहां दबंगों ने महिला बीडीसी पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की.

Related News
1 of 1,457

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्‍थानीय जेएन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के गांव गुरुसिकरन की है.आग से घायल महिला के बेटे ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोग आकर घर के बाहर तोड़फोड़ करने लगे. मौके पर पहुंची उसकी मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे और केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी.फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही है.

Comments
Loading...