गेस्ट हाउस में काम करते समय बिजली कर्मचारी की मौत, सामने आई बड़ी लापरवाही

0 17

फर्रूखाबाद–शहर कोतवाली स्थित एसके गार्डन में देर रात अर्जुन शाक्य पुत्र रामआसरे शाक्य की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सबसे बड़ी बात है कि परिजनों को घटना की जानकारी एक घण्टे बाद दी। 

Related News
1 of 1,458

उसके बाद परिजन अर्जुन को लेकर निजी अस्पताल गए। फिर वहां से राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रशांत सिंह सेंगर ने उसको चेक करने के बाद मृतक घोषित कर दिया है।मृतक अर्जुन शाक्य के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।लेकिन जिस ठेकेदार के पास वह काम करता था वह घटना के बाद से गायब हो गया है।जब गेस्ट हाउस में बिजली का काम कराया जाता है उनके पास करंट से बचने के कोई उपाय मौजूद नही है।मृतक अपने घर मे सबसे छोटा था।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...