गायत्री समेत अवैध खनन से जुड़े नेता-अफसरों के 22 ठिकानों पर छापेमारी

0 8

लखनऊ — अखिलेश सरकार में मंत्री रहे सपा के कद्दावर नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित अवैध खनन से जुड़े नेताओं व अफसरों के 22 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है।

Related News
1 of 1,457

इस दौरान गायत्री के अमेठी स्थित घर में सीबीआई के करीब आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि अमेठी के आवास विकास में गायत्री प्रजापति का घर है। 

गौरतलब है कि गायत्री प्रसाद रेप केस के आरोप में जेल में बंद हैं। वहीं, गायत्री प्रजापति के भतीजे से सीबीआई पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सिंचाई विभाग में घोटाले को लेकर कई जगह सीबीआई ने छापे मारे हैं।हालांकि सीबीआई ने मीडिया को इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार किया है।फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। 

Comments
Loading...