माया के बयान पर मुलायम की छोटी बहू अपर्णा का पलटवार,कह डाली बड़ी बात…

0 65

लखनऊ — बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन को उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर सपा को जिम्मेदार ठहराए जाने पर

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो व्यक्ति सम्मान पचाना नहीं जानता वो अपमान भी नहीं पचा सकता।

अपर्णा यादव ने कहा कि अगर गठबंधन को सफलता मिलती तो मायावती श्रेय लेतीं, लेकिन सफलता न मिलने पर वह सपा पर हार का ठीकरा फोड़ रही हैं। शास्त्रों में ठीक ही कहा गया है कि ‘जो सम्मान पचाना नहीं जानता वो अपमान भी नहीं पचा सकता।’

Related News
1 of 664

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बसपा सुप्रीमो मायावती ने हार के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सपा का वोट ठीक से ट्रांसफर नहीं हो सका जिससे कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव जैसे दिग्गज चुनाव हार गए।

दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी राज्य में होने वाले उपचुनावों में अकेले लड़ेगी। उन्होंने महागठबंधन की कमियों पर खुलकर अपनी बात रखी।

माया ने हार के लिए सपा को ठहराया जिम्मेदार,कहा- अखिलेश अपनी पत्नी को….

मायावती के ऐलान के बाद अखिलेश ने भी तोड़ी चुप्पी, लिया बड़ा फैसला

सपा-बसपा में टकराव पर केशव प्रसाद मौर्य ने ली चुटकी !

Comments
Loading...