ढोंगी बाबा ने महिला जायरीन के साथ किया गंदा काम

0 33

बहराइच–दरगाह के जेठ मेले में जियारत के लिए फतेहपुर जिले से आयी महिला जायरीन के साथ झांड़ फूंक के बहाने ढोंगी बाबा ने दुष्कर्म की वारदात की। महिला के पति को बहाने से दूर भेजकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

Related News
1 of 1,457

पुलिस ने केस दर्ज कर ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। वह महाराजगंज जिले का निवासी बताया जाता है। फतेहपुर जिले की निवासी एक महिला काफी दिनों से अस्वस्थ रहती है। साथ ही घर में अन्य पारिवारिक समस्याएं भी हैं। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए महिला अपने पति के साथ जियारत करने सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर बुधवार को आयी। उसने अन्य अकीदतमंदों के साथ चित्तौराझील के तट पर डेरा डाला। यहां जायरीनों के हुजूम में महिला की मुलाकात महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरौली गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने अपना नाम वाजिद अली बताया। महिला का कहना है कि वाजिद बातचीत के द्वारा काफी घुलमिल गया। इस पर महिला ने अपनी तकलीफें वाजिद से बयां कर दीं। इस पर वाजिद ने अपने को बाबा बताकर झाड़-फूंक कर सभी समस्याओं को खत्म करने की बात कही। इसके बाद उसने महिला को दरगाह में जियारत के लिए अलग अलग स्थानों पर ले गया। महिला को पांचोपीर की मजार पर जियारत करवाकर फिर हठीले चलने को कहा। महिला के साथ उसका पति भी था। ढोंगी बाबा ने महिला के पति को हठीले में मिलने की बात कहकर अपनी साइकिल महिला के पति को दे दिया। पति के चले जाने पर ढोंगी बाबा महिला के साथ पैदल पैदल हठीले की ओर चल पड़ा। महिला का कहना है कि बाबा ने रास्ते में इलाज के बहाने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसी बीच सड़क के किनारे गड्ढे में ले जाकर बाबा ने दुष्कर्म किया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद ढोंगी बाबा रफूचक्कर हो गया। महिला को जब होश आया तो वह रोते-बिलखते किसी तरह हठीले पहुंची। यहां अपने पति से बाबा की सारी करतूत बताई। महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची, यहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी वाजिद को जेल भेज दिया है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...