काशी पहुंच बाबा विश्वनाथ की भक्ति में लीन हुए पीएम मोदी

0 22

वाराणसी — लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी काशीवासियों का आभार जताने के लिए आज सुबह वायुसेना के विमान से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे।

Related News
1 of 1,457

यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भगवान काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की।इस दौरान पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 

इसके बाद पीएम मोदी बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बेहतर काम करने वाले प्रदेश से लेकर जिले तक के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे। प्रशासन और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा कार्यक्रम करीब चार घंटे का होगा।

Comments
Loading...