अमित शाह की रैली पर हुए हमले को लेकर लखनऊ में भाजपा का प्रदर्शन

0 14

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में 14 मई को कोलकाता में अमित शाह के रोड शो पर तृणमूल काँग्रेस द्वारा हमला करने और आगजनी करने को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से लेकर जीपीओ स्थित गाँधी प्रतिमा तक पैदल मार्च किया और सांकेतिक धरना दिया ।

Related News
1 of 1,457

इस धरने में अवध प्रान्त के भाजपा अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी , महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी , पार्षदगण व कार्यकर्त्ता शामिल हुए । सबने एक स्वर में पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग की और ममता बनर्जी पर घुसपैठी बंगलादेशियों और रोहिंग्याओ द्वारा भाजपा अध्यक्ष की जान लेने की नीयत से हमला करवाने की बात कही ।

(रिपोर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)

Comments
Loading...