गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वोट डालने के बाद कही बड़ी बात !

0 12

लखनऊ–51 सीटों पर मतदान सोमवार को जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। राजनाथ सिंह ने वोट डालने के बाद दावा किया बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।

Related News
1 of 1,457

बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने जीत का भरोसा जताया। राजनाथ सिंह ने कहा- लखनऊ की जनता पर मुझे पूरा भरोसा है। वहीं, बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। लखनऊ में मतदान करके बीएसपी प्रमुख मायावती ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की।

बता दें कि लोकसभा के पांचवें चरण में सात राज्यों में 51 सीटों के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा और सहयोगियों दलों के लिए काफी कुछ दांव पर है क्योंकि 2014 के चुनावों में उन्होंने 51 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की।

Comments
Loading...