पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं का टोटका

0 35

प्रतापगढ़ –यूपी के प्रतापगढ़ जिले में आगामी चार तारीख को मोदी की रैली को सफल बनाने को जिले भाजपा अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी संगमलाल हर हथकंडे और टोटके अपनाने में लगे है।

इसी क्रम में बुधवार को कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पूजापाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र, विधायक धीरज ओझा और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह “मोती” सहित कई नेता मौजूद रहे।

Related News
1 of 1,457

बता दे कि प्रतापगढ़ की विशनाथगंज विधान सभा मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली पूरी तरह फ्लॉप रही थी। भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि रैली निर्विघ्न सम्पन्न हो इसके लिए पूजा की गई, तो वही कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूजा पाठ का आयोजन किया गया है जिसमे प्रतापगढ़ के अलावा कौशाम्बी, अमेठी और सुल्तानपुर सहित कई जिलों से लगभग दो लाख लोगों के आने का दावा किया। 

जबकि राजकीय इंटर कालेज के मैदान की क्षमता अधिकतम बीस हजार लोगों की है और शहर का सबसे छोटा मैदान है। जबकि आयोजको ने शहर के सबसे बड़े मैदान रामलीला मैदान जहा पर अब हुए सभी चुनावो में सभी दलों के नेताओं के कार्यक्रम आयोजित होते रहे है। जिसमे भाजपा ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम करना मुनासिब नही समझा।

(रिपोेर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...