कैडर बदलकर आए इस IPS अफसर का हुआ तबादला, मिली एटीएस की कमान

0 12

लखनऊ– पश्चिम बंगाल कैडर को चेंज कराकर यूपी कैडर में आने वाले 2012 बैच के आईपीएस राजकरन नैय्यर एसपी एटीएस बनाए गए है । शासन ने प्रदेश में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ये बड़ा बदलाव किया है।

Related News
1 of 1,457

बता दे कि श्री नैयर की पत्नी आईपीएस सुजाता सिंह एसपी बलिया , एसपी रायबरेली रह चुकी है और वर्तमान में 32 वीं वाहिनी पीएसी की कमांडेंट है। कल उनके पति राजकरन नैयर को भी एसपी एटीएस बना दिया गया । इस तबादले की जानकारी देते हुए डीजीपी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह तबादला लोकसभा चुनावों को देखते हुए किया गया है। इससे कानून व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधियों पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी।

Comments
Loading...