प्रेमिका की मां का हत्यारा गिरफ्तार, ऐसे खुला राज…

0 42

मुजफ्फरनगर–मुजफ्फरनगर में 6 दिन पूर्व 11 अप्रैल को घर में घुसकर हुई महिला की हत्या का आज नगर कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Related News
1 of 1,457

दरअसल 11 अप्रैल 2019 को नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार में हुमा नाम की  महिला की घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर  लूटपाट की घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई थी।आज पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल ने मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए जानकारी दी की हत्यारे अमन का मृतका की पुत्री के साथ काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मृतका हुमा को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी । वह इस प्रेम प्रसंग में रूकावट बन रही थी। घटना की रात हत्यारोपी अमन और उसकी प्रेमिका के बीच फोन पर बातचीत हुई। उसके बाद अमन प्रेमिका के घर ही पहुंच गया।

हुमा ने अमन को अपने घर में देखा तो अमन ने हुमा को धक्का देकर बेड पर गिरा दिया और दुपट्टे से हुमा की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और अपनी प्रेमिका के भी हाथ पांव बांधकर उसे जान से मारने की धमकी देकर घटना को संदिग्ध बनाने के लिए घर में रखे जेवरात भी लूटकर फरार हो गया। पुलिस इस हत्या में मृतका की बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने हत्यारोपी अमन से लुटे हुए जेवरात, एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Comments
Loading...