आपरेशन दस्तक के तहत चला पुलिस का हंटर, धरे गए ईनामी बदमाश

0 17

एटा–लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए एक बार फिर एटा पुलिस का हंटर चला। 

Related News
1 of 1,457

बीते 12 घंटों में एटा पुलिस ने आपरेशन दस्तक-3 अभियान चलाकर जनपद के विभीन्न थाना क्षेत्रों में तीन इनामिया बदमाशों समेत 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गौरतलब है कि बीते एक माह में एटा पुलिस द्धारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया ये तीसरा आपरेशन दस्तक है और इससे पूर्व दो और आपरेशन दस्तक चलाकर पुलिस करीब एक दर्जन इनामिया बदमाशों समेत करीब 150 से ज्यादा वारण्टी और वांछित अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेंज चुकी है।

बताया जा रहा है की 12 घंटो के अंदर एक बार फिर पुलिस ने आपरेशन दस्तक-3 चलाकर कोतवाली नगर में 12 हजार के इनामिया राजू को और कोतवाली देहात में 20 हजार का इनामिया बदमाश सोनू, सकीट थाना क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश इलियास समेत 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

(रिपोर्ट-आर.बी. द्विवेदी,एटा)

Comments
Loading...