जम्‍मू कश्‍मीर: सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, बम नहीं फटा वरना…

0 14

श्रीनगर–पुलवामा हमले के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। यहां तक कि अब तो सेना के बंकर भी सुरक्षित नहीं हैं।

Related News
1 of 1,155

सोमवार को जम्‍मू कश्‍मीर के नौगाम में सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की। श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित नौगाम के गुलशन नगर इलाके में यह घटना हुई। बम फटा नहीं वरना बड़ी घटना हो सकती थी। गुलशन नगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 117वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड फेंका।

Comments
Loading...