सपा-कांग्रेस पर गरजे कल्बे जव्वाद, कहा- इनसे बेहतर है मोदी-योगी सरकार

0 13

लखनऊ– शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इमामबाड़ा जवाहर अली खां में ताबूत जुलूस के दौरान सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार को सपा व कांग्रेस से अच्छी सरकार करार किया।

Related News
1 of 1,457

कल्बे जव्वाद ने कहा कि अखिलेश द्वारा संचालित समाजवादी पार्टी की सरकार के शुरुआती 6 महीने में ही सौ से ज्यादा दंगे उत्तर प्रदेश में हो गए थे, जबकि भाजपा सरकार में अभी तक कोई ऐसी बात नहीं हुई है, जिसे साम्प्रदायिक दंगे की लिस्ट में रखा जाए। वहीं उन्होंने मोदी सरकार के बारे में बताया कि ये सरकार ऐसी है कि अगर इसको कोई मुसलमान लाभदायक नहीं मानता है तो इसको कोई नुक्सानदायक भी नहीं मानेगा। जबकि दिल्ली की पिछली कांग्रेस सरकार ने देश के मुसलमानों का बड़ा नुक्सान करवाया है।

Comments
Loading...