यूपी के सबसे बड़े सियासी कुनबे की बहू डिंपल ने किया नामांकन,हुई फूलों की वर्षा 

0 14

कन्नौज — यूपी के सबसे बड़े सियासी कुनबे की बहू डिंपल यादव ने शनिवार को पूरे दल बल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

Related News
1 of 653

इस दौरान अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर कन्नौज लोकसभा सीट के लिए नामांकन कराने पहुंची।वहीं रोड शो के दौरान सांसद जया बच्चन, धर्मेंद्र यादव के अलावा बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा भी उनका हौंसला बढ़ाते नजर आए।इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बता दें कि कन्नौज के तिर्वा मोड़ के फगुआ भट्ठा से शुरू हुए जुलूस में सैकड़ों मोटरसाइकिलों और कारों का अलग-अलग काफिला नजर आया। बैंड बाजे के साथ निकले जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया और गुलाब के फूलों की बारिश गई।

इस दौरान एसपी-बीएसपी के कार्यकर्ता सिर पर लाल-नीली टोपी लगाए नजर आए। गाड़ियों में लोग ‘माया और अखिलेश मिलकर यूपी का पलट देंगे पासा’ जैसे गानों पर झूम रहे थे। रोड शो के दौरान लोग अखिलेश और डिंपल की झलक पाने के काफी उत्सुक दिखे और इसके लिए उन्होंने काफी इंतजार भी किया। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया है।

Comments
Loading...