चैत्र नवरात्र कल से प्रारंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त…

0 19

न्यूज डेस्क– चैत्र नवरात्र का आरंभ इस वर्ष कल से यानी 6 अप्रैल से हो रहा है। वैसे तो नवरात्र वर्ष में 4 बार आते हैं। मगर 2 नवरात्र गुप्‍त होते हैं और बाकी के 2 नवरात्र में पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। 

Related News
1 of 1,190

पहला शीत ऋतु की समाप्‍ति के बाद आरंभ होता है। यह चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। दूसरा शारदीय नवरात्र कहलाता है, जो कि शीत ऋतु के शुरू होने पर आता है। चैत्र नवरात्र की तैयारियां काफी पहले ही शुरू हो गई थीं। नवरात्र के पहले दिन घट स्‍थापना अथवा कलश स्‍थापना के बाद नवरात्र का शुभारंभ किया जाता है।

चैत्र प्रतिपदा यानी नवरात्र के पहले दिन शाम 9 बजकर 47 मिनट तक वैघृति योग है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस योग को छोड़कर कलश स्थापित करना चाहिए। लेकिन जब पूरे दिन वैधृति योग हो तब इस स्थिति में पूर्वार्ध भाग को छोड़कर कलश स्थापित करना चाहिए। ऐसे में 9 बजकर 57 मिनट के बाद कलश बैठाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनटसे लेकर 12 बजकर 54 मिनट तक अभिजित मुहूर्त होगा।

Comments
Loading...